{"_id":"69a6b60d215b6747e60ca832","slug":"himachalis-stranded-in-west-asia-are-safe-minister-harshwardhan-chauhan-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran War: 'पश्चिम एशिया में फंसे हिमाचलवासी सुरक्षित; हवाई क्षेत्र खुलने के बाद उन्हें वापस लाया जाएगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Israel-Iran War: 'पश्चिम एशिया में फंसे हिमाचलवासी सुरक्षित; हवाई क्षेत्र खुलने के बाद उन्हें वापस लाया जाएगा'
पीटीआई, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में फंसे किसी भी हिमाचलवासी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ये जानकारी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी। पढ़ें पूरी खबर...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में फंसे किसी भी हिमाचलवासी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, और उड़ानें फिर से शुरू होने पर लौटने के इच्छुक सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा। चौहान ने कहा कि राज्य के गृह सचिव विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह सचिव के संपर्क में हैं, चूंकि पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, इसलिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करे केंद्र : विनय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि इस्र्राइल, अमेरिका और ईरान युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीय नागरिकों, विशेषकर खाड़ी देशों में कार्यरत लाखों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बढ़ते तनाव के बीच केंद्र की चुप्पी को चिंताजनक बताया। विनय ने कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय देश की आर्थिक रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत से अरबों रुपये भारत आते हैं। ऐसे में युद्ध जैसे हालात में उन्हें भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने मांग की कि सभी भारतीय दूतावासों को हाई अलर्ट पर रखा जाए और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, जिससे नागरिकों को सुरक्षा, आश्रय, भोजन और चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध हो सके। उन्होंने केंद्र सरकार से विशेष विमानों और सुरक्षित कॉरिडोर के माध्यम से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू करने, दूतावासों में बैकअप टीमें तैनात करने तथा 24 घंटे हेल्पलाइन और राहत केंद्र सक्रिय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार्य नहीं होगी।