सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in the high altitude areas

Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें माैसम पूर्वानुमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in the high altitude areas
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है। 

Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 7.7, भुंतर 6.9, कल्पा 3.6, धर्मशाला 10.3, ऊना 10.2, नाहन 13.0, केलांग -4.1, पालमपुर 10.0, सोलन 9.0, मनाली 4.0, कांगड़ा 10.5, मंडी 8.2, बिलासपुर 10.0, चंबा 8.5, डलहाैजी 10.5, कुकुमसेरी -3.8, जुब्बड़हट्टी 12.4, बरठीं 6.9, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.7, देहरा गोपीपुर 14.0, ताबो -2.5 व नेरी में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें 9 मार्च तक का माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 और 8 मार्च को राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 9 मार्च को राज्य की मध्य और ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed