Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें माैसम पूर्वानुमान
प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही। माैसम लगातार साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 7.7, भुंतर 6.9, कल्पा 3.6, धर्मशाला 10.3, ऊना 10.2, नाहन 13.0, केलांग -4.1, पालमपुर 10.0, सोलन 9.0, मनाली 4.0, कांगड़ा 10.5, मंडी 8.2, बिलासपुर 10.0, चंबा 8.5, डलहाैजी 10.5, कुकुमसेरी -3.8, जुब्बड़हट्टी 12.4, बरठीं 6.9, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.7, देहरा गोपीपुर 14.0, ताबो -2.5 व नेरी में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानें 9 मार्च तक का माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 और 8 मार्च को राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 9 मार्च को राज्य की मध्य और ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
ऊना-मंडी में पारा 30 डिग्री पार, शिमला में भी छूटे पसीने
प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। मैदानी जिलों ऊना, मंडी और हमीरपुर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि राजधानी शिमला में भी पसीने छूटने लगे हैं। मौसम साफ रहने और लगातार धूप खिलने से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में इस अचानक बढ़ोतरी से दिन और रात के तापमान के अंतर में भी वृद्धि हुई है।
क्षेत्र अधिकतम तापमान
नेरी 30.9
ऊना 30.7
मंडी 30.7
सुंदरनगर 30.6
कांगड़ा 29.3
सोलन 29.0
भुंतर 28.3
नाहन 28.3
चंबा 27.9
धर्मशाला 25.0
शिमला 22.4
मनाली 21.6