सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   China cyber fraud syndicate has Himachal connection; investigation begins into network active in the state

Himachal: चाइना साइबर ठगी सिंडिकेट का हिमाचल कनेक्शन, प्रदेश में सक्रिय नेटवर्क की जांच शुरू

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के मामले में हिमाचल प्रदेश का कनेक्शन सामने आया है। 

China cyber fraud syndicate has Himachal connection; investigation begins into network active in the state
साइबर ठगी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के मामले में हिमाचल प्रदेश का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने फरवरी में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें दो आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चीन से संचालित साइबर ठगी सिंडिकेट को भारत में कॉलिंग सपोर्ट उपलब्ध करा रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों से एक वर्चुअल सिम बॉक्स (20 पोर्ट) और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। इस सिम बॉक्स में करीब 20 रेडमी मोबाइल फोन जुड़े थे, जिनकी मदद से बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को कॉल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था।

Trending Videos



पुलिस का कहना है कि इस सिस्टम के माध्यम से एक दिन में 20 हजार से अधिक कॉल की जा सकती थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगालैंड निवासी कर्मी (32), मंडी के लोबसांग त्सुलटिम (33) और धर्मशाला के नवांग ग्याल्तसेन (35) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दो आरोपी मूल रूप से चीन में जन्मे हैं और पिछले करीब 15 वर्षों से भारत में रह रहे हैं। दोनों को चीनी और ताइवानी भाषाओं का भी ज्ञान है। पुलिस अब इस पूरे मामले में हिमाचल में सक्रिय संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed