सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Clear weather today rain and snowfall expected in high altitude areas tomorrow 27% less rain in Himachal

Himachal Weather : आज मौसम साफ, कल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 27 फीसदी कम बरसे बादल

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार यानी आज मौसम साफ रहेगा। बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

Clear weather today rain and snowfall expected in high altitude areas tomorrow 27% less rain in Himachal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार यानी आज मौसम साफ रहेगा। बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राज्य के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे मौसम में गर्माहट बढ़ गई है।

Trending Videos


प्रदेश में मौजूदा विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक 139.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 101.9 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। चंबा में सामान्य से 45, कांगड़ा में 24, किन्नौर में 59, कुल्लू में 10, लाहौल-स्पीति में 26, मंडी में 2, शिमला में 30 और सिरमौर में 6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 5, हमीरपुर में 10, सोलन में 27 और ऊना में 51 फीसदी अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में 22 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। 18 फरवरी को ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में सोमवार को मौसम साफ बना रहा। खिली धूप के बीच पर्यटक मनाली से सोलंगनाला, अटन टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, साउथ पोर्टल में पहुंचे और बर्फ के बीच मस्ती की। वहीं अटल टनल रोहतांग के रास्ते 24 दिन बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा भी शुरू हुई। उदयपुर-केलांग के बीच बस ट्रायल में तोजिंग नाला के पास नाले में बर्फ जमी होने के कारण बस को वापस मोड़ना पड़ा।

रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 8.0, सुंदरनगर में 6.2, भुंतर में 5.0, कल्पा में 1.8, धर्मशाला में 7.0, ऊना में 7.8, नाहन में 9.8, पालमपुर में 8.0, सोलन में 4.2, मनाली में 2.2, कांगड़ा में 7.8, मंडी में 7.2, बिलासपुर में 8.0, कसाैली में 8.9, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.9, देहरागोपीपुर 12.0, व नेरी में 11.4 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। इनके अलावा कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 और ताबो में माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.4, मंडी में 26.2, कांगड़ा में 25.5, नाहन-सोलन में 24.0, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 18.5 और मनाली में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed