फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu Launches Jakhu Temple Sanjeevani Booti Ka Rahasya Book in Shimla

Jakhu Temple Book : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 'जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य' पुस्तक का किया वि

Thu, 30 Jul 2026 12:48 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 30 Jul 2026 12:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने त्रिलोक सूर्यवंशी द्वारा लिखित पुस्तक ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक जाखू मंदिर के पौराणिक इतिहास, संजीवनी बूटी, शिमला की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए उपयोगी साबित होगी।

विज्ञापन
CM Sukhu Launches Jakhu Temple Sanjeevani Booti Ka Rahasya Book in Shimla
मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा जाखू मंदिर पर आधारित पुस्तक का विमोचन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व सहायक निदेशक और हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक सूर्यवंशी द्वारा लिखित पुस्तक 'जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य' का विमोचन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कृति है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और शिमला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक में जाखू मंदिर के पौराणिक इतिहास, संजीवनी बूटी से जुड़े रहस्य, मंदिर से संबंधित रोचक प्रसंगों के साथ-साथ शिमला के विरासत भवनों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों का विस्तृत वर्णन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक शोधार्थियों, पर्यटकों और धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तक के लेखक त्रिलोक सूर्यवंशी ने इस कृति में जाखू मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक और पौराणिक तथ्यों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है। विमोचन कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी माया सूर्यवंशी, जगमोहन शर्मा, पूर्ण चंद तथा अजय भारद्वाज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed