{"_id":"6a6af8faab28a9456703ec1c","slug":"video-shimla-lakkar-bazaar-encroachment-drive-marking-dispute-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Encroachment Drive: लक्कड़ बाजार में मार्किंग के दौरान हंगामा, लोगों और प्रधान के बीच तीखी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Encroachment Drive: लक्कड़ बाजार में मार्किंग के दौरान हंगामा, लोगों और प्रधान के बीच तीखी बहस
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:40 PM IST
Link Copied
नगर निगम शिमला की ओर से शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को लक्कड़ बाजार में कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम की टीम ने सड़क किनारे बैठे तहबाजारियों को हटाया और बाजार क्षेत्र में खाली स्थानों की मार्किंग का कार्य शुरू किया।
मार्किंग के दौरान बाजार में मौजूद लोगों और बाजार प्रधान के बीच तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मार्किंग प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई और प्रधान पर पक्षपात सहित कई अन्य आरोप लगाए। कुछ समय तक माहौल गर्म रहा और लोगों ने अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की।
नगर निगम की टीम ने स्थिति को शांत कराते हुए मार्किंग का कार्य जारी रखा। निगम का कहना है कि अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
लक्कड़ बाजार में चल रही इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय व्यापारियों और तहबाजारियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। लोगों का कहना है कि मार्किंग और स्थान आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी के साथ भेदभाव की स्थिति न बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।