{"_id":"69858bc3abe74d87a00488e2","slug":"cm-sukhu-retaliates-against-bjp-regarding-the-rdg-issue-says-ask-the-pm-for-time-we-are-ready-to-work-together-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: आरडीजी को लेकर सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार, बोले- पीएम से मांगें वक्त, हम साथ चलने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: आरडीजी को लेकर सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार, बोले- पीएम से मांगें वक्त, हम साथ चलने को तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने आरडीजी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल को राज्यपाल के पास आरडीजी का नुकसान को लेकर बात करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए तो जा रहा है, लेकिन उन्हें वहां हिमाचल प्रदेश के हितों की बात करनी चाहिए। भाजपा विधायक दल को राज्यपाल के पास आरडीजी का नुकसान को लेकर बात करनी चाहिए।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि तो तब जारी की जाएगी, जब राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक होगी। मुख्यमंत्री आरोप लगाया कि भाजपा नेता दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश सरकार की मदद रुकवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने की वजह से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से आग्रह किया है कि वे उनके साथ दिल्ली चलकर हिमाचल के हितों की पैरवी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश की आरडीजी बंद हुई है। विशेष सत्र में सरकार जनता को यह बताएगी कि बीते दस वर्षों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को क्या दिया है। उन्होंने भाजपा विधायकों का भी सहयोग मांगा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक तथ्यों पर बात न करते हुए दुष्प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि बीजेपी के साथ कांग्रेस विधायकों को भी नहीं मिल रही। मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने मजबूती से अपना पक्ष रखा। एक फरवरी का दिन हिमाचल के लिए काला दिन था। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी नेता साथ चलें और पीएम के सामने अपना पक्ष रखें। अब वित्त मंत्री से मुलाकात कर नहीं, बल्कि पीएम से मुलाकात कर ही बात बनेगी।
