सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Rain and snowfall expected in several areas of Himachal Pradesh on February 10 and 11

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 फरवरी को कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Feb 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कुल्लू व लाहौल में हिमखंड गिरने की लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 10 और 11 फरवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather Rain and snowfall expected in several areas of Himachal Pradesh on February 10 and 11
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बारिश और बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार रात को लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में रात का तापमान माइनस 14.9  और ताबो में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। 

Trending Videos


 कुल्लू व लाहौल में शुक्रवार को हिमखंड गिरने की भी चेतावनी जारी की है। इसको लेकर प्रशासन ने सैलानियों को संवेदनशील वाले क्षेत्रों की तरफ न जाने की हिदायत दी है।  प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को जलाशयों से सटे मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान है। अन्य जगह मौसम साफ रहेगा। 10 और 11 फरवरी काे प्रदेश में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 7 और 8 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 6 और 9 फरवरी को कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला की ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 और 11 फरवरी को राज्य के सभी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, मौसम खुलने से कुल्लू में हालात कुछ सामान्य हुए हैं। सोलंगनाला भी सैलानियों के लिए बहाल गया है।

वीरवार को बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे। बीआरओ ने शिंकुला दर्रा बहाल कर दिया है। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.6, धर्मशाला में 21.1, नाहन में 20.4, सोलन में 22.0, मनाली  में 11.7, कांगड़ा में 23.5 और मंडी में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

न्यूनतम तापमान : कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा - 14.9, ताबो - 11.4, कल्पा - 2.0, मनाली - 0.7, सोलन 2.5, धर्मशाला 3.8, शिमला 5.0, ऊना 5.8, नाहन 8.9, कांगड़ा 4.5, मंडी 5.0, बिलासपुर में 6.0 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed