सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu Says: Wind Energy Will Be Generated in Himachal with the Help of the Army

Himachal: हिमाचल में सेना की मदद से पैदा की जाएगी पवन ऊर्जा, सीएम सुक्खू ने सदन में दी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि किन्नौर जिले में जियो थर्मल तकनीक से ऊर्जा उत्पादन का प्रयास किया जा रहा है।

CM Sukhu Says: Wind Energy Will Be Generated in Himachal with the Help of the Army
विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : आईपीआर विभाग
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सेना की मदद से पवन ऊर्जा पैदा की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार सेना के साथ बैठक कर चुकी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रश्न काल के दौरान शुक्रवार को विधानसभा में दी। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले में जियो थर्मल तकनीक से ऊर्जा उत्पादन का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में पेखुबेला में प्रदेश का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाया गया है, इसकी क्षमता 32 मेगावाट उत्पादन की है। मुख्यमंत्री विधायक जीतराम कटवाल के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। विधायक जीतराम कटवाल ने उनके प्रश्न को लेकर दिए गए उत्तर पर असंतोष जताते हुए कहा कि मैंने मुख्यमंत्री स्तर का प्रश्न पूछा था लेकिन मुझे बाबू टाइप जवाब दे दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रश्न ही बाबू टाइप था तो जवाब भी बाबू टाइप ही मिलेगा।

Trending Videos

50,000 आवेदनों की पेन ड्राइव या सीडी में देंगे जानकारी
विधायक सुधीर शर्मा की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कांगड़ा जिला को लेकर पूछी गई जानकारी के जवाब में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांगड़ा जिला में 50,000 से अधिक लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है। यह जानकारी दस्तावेजों के रूप में देना मुश्किल है, इसलिए यह जानकारी सीडी या पेन ड्राइव के माध्यम से इसी सत्र में उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चढियारा में एक डॉक्टर, बैजनाथ में ऑपरेशन की सुविधा नहीं
बैजनाथ से विधायक किशोरी लाल ने सदन में उनकी विधानसभा क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मामला उठाया। किशोरी लाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने चढियारा का दौरा किया था और वहां पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की तैनाती का आश्वासन दिया था लेकिन मौजूदा समय में यह अस्पताल एक डॉक्टर के हवाले है। बैजनाथ में बड़ा अस्पताल बनाया गया है लेकिन यहां ऑपरेशन की सुविधा नहीं है।

एनएचएआई ने सड़क की कर दी अधिक कटिंग लेकिन नहीं दिया मुआवजा
मंडी के द्रंग से विधायक पूर्ण चंद्र ठाकुर ने मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के नारला मंडी सड़क पर अधिग्रहण से अधिक भूमि की कटिंग करने और उसका मुआवजा न देने का मामला उठाया। ठाकुर ने कहा कि कई स्थानों पर घरों के पीछे सड़क किनारे कच्ची दीवारें लगा दी गई हैं, जिनके बरसात के दौरान गिरने से जान माल का नुकसान हो सकता है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आश्वासन दिया कि लोगों को जल्द मुआवजा दिलवाया जाएगा।

गगरेट अस्पताल में विशेषज्ञों के सात पद खाली, एक-दो तो भर दो
गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने प्रश्नकाल के दौरान उनकी विधानसभा क्षेत्र के अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मामला उठाया। कालिया ने कहा कि गगरेट अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के सात में से सात पद खाली, एक दो तो भर दो। इस पर स्वास्थ्य मंत्री का कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार डॉक्टर के 232 पद भरने जा रही है, स्टाफ नर्स की 140 और रोगी मित्रों के भी 500 पद भरे जा रहे हैं।

मैदानी जिलों में सरकारी भवनों के लेटर पर लाखों की टीम डालने की क्या जरूरत
प्रश्न काल के दौरान विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सरकारी भवनों के उपयोग न होने का मामला उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये से बनाए गए भवनों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। कई स्थानों पर राजनीतिक संरक्षण के चलते करोड़ों की लागत से भवन बना दिए गए हैं। कई मैदानी क्षेत्रों में जहां ना ज्यादा बारिश होती है ना बर्फबारी वहां भी सरकारी भवन के लेटर पर लाखों रुपए खर्च कर टीन डाली जा रही है, यह व्यवस्था बंद होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक के इस सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed