फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu stated that the honorarium for 'Van Mitras' appointed on merit will be increased to ₹12,00

Himachal: मेरिट पर नियुक्त वन मित्रों का मानदेय बढ़ेगा, वन महोत्सव पर सीएम सुक्खू ने की घोषणा

Fri, 14 Aug 2026 07:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 07:34 PM IST
सार

 वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि मेरिट के आधार पर नियुक्त वन मित्रों के मानदेय को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu stated that the honorarium for 'Van Mitras' appointed on merit will be increased to ₹12,00
बिलासपुर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव के माैके पर सीएम सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि मेरिट के आधार पर नियुक्त वन मित्रों के मानदेय को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण और पौधरोपण अभियान में वन मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार चुनौतियों से लड़ना जानती है और ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। संघर्ष से निकलकर आने वाला व्यक्ति आम जनता की पीड़ा को बेहतर ढंग से समझता है। शुक्रवार को बिलासपुर के निहारी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहचान यहां के घने जंगलों, प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ पर्यावरण से है।

विज्ञापन

ऐसे में वनों का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में पौधरोपण को महज औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर जन अभियान बनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों को भी पौधरोपण अभियानों से जोड़ने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चुनौतियों से लड़ना जानती है और ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेशभर में वन महोत्सव के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़-बद्दी में जमीन आवंटन को लेकर निशाना
मुख्यमंत्री ने नालागढ़-बद्दी क्षेत्र में उद्योगपतियों को जमीन दिए जाने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये की जमीन उद्योगपतियों को दे दी गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा। भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी और दोषियों को जेल भेजने में सरकार पीछे नहीं हटेगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपकमल में बैठे कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। उन्होंने बिलासपुर से भाजपा के विधायकों और भाजपा सांसद पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आपदा के समय प्रदेश के हितों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष पर्याप्त मांग नहीं रखी गई।

विज्ञापन

सुधीर शर्मा पर एफआईआर राजनीतिक नहीं, तथ्यों के आधार पर हुई : सुक्खू
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज एफआईआर किसी राजनीतिक मकसद से नहीं हुई है। यह मामला तथ्यों के आधार पर दर्ज किया गया है। यह बात मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली दौरे से लौटकर कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कही। कहा कि भ्रष्टाचार के जरिये अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। दिल्ली में पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और भाजपा के दुष्प्रचार का तथ्यों के आधार पर जवाब देने को लेकर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रदेश में और मजबूत करने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा हुई है। दिल्ली में हिमाचल के अधिकारों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed