फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Convict sentenced to one year imprisonment in cheque bounce case.

Shimla News: चेक बाउंस मामले में दोषी को एक साल का कारावास

Wed, 19 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Convict sentenced to one year imprisonment in cheque bounce case.
सत्र न्यायाधीश भुवनेश की अदालत ने लोअर कोर्ट के फैसले को रखा बरकरार, 4.10 लाख जुर्माना भी देना होगा
विज्ञापन

दोषी ने फाइनेंस कंपनी से लिया 2.60 लाख रुपये का ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चेक बाउंस के मामले में सत्र न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी की अदालत ने दोषी की निचली अदालत की ओर से सुनाई गई एक साल की साधारण कैद और 4.10 लाख रुपये के जुर्माने की सजा को बरकरार रखा है। अदालत ने पाया कि ऋण की आखिरी किस्त नवंबर 2018 में देय थी जबकि चेक जुलाई 2019 में करीब आठ महीने बाद जारी किया था।
यह तीन साल की निर्धारित समय सीमा के भीतर था। इसलिए कर्ज की वसूली की समय सीमा बाधित होने का तर्क स्वीकार नहीं किया जा सकता। मामले के अनुसार कोटखाई के बांदली निवासी राजेंद्र सिंह ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी से महिंद्रा बोलेरो मैक्स ट्रक खरीदने के लिए 2.60 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण की देनदारी ब्याज सहित 3,98,632 रुपये तय हुई थी जिसे 47 किस्तों में चुकाया जाना था। दोषी ने कंपनी को देनदारी चुकाने के लिए 12 जुलाई 2019 को 2.60 लाख रुपये का एक चेक (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटखाई) जारी किया था। कंपनी ने चेक बैंक में लगाया तो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण 18 जुलाई 2019 को वह बाउंस हो गया। कानूनी नोटिस भेजने के बाद भी राशि का भुगतान नहीं होने पर कंपनी ने अदालत का रुख किया।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिमला ने 7 अक्तूबर 2025 को आरोपी राजेंद्र सिंह को दोषी ठहराते हुए एक साल की कैद और 4.10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ आरोपी ने सत्र अदालत में अपील दायर की थी। सत्र अदालत के समक्ष आरोपी पक्ष ने तर्क दिया कि चेक वर्ष 2014 में ऋण लेते समय एक खाली सुरक्षा चेक के रूप में लिया था जिसे वर्ष 2019 में गलत तरीके से भरा गया। इसके अलावा आरोपी पक्ष ने तर्क दिया कि फाइनेंस कंपनी ने गाड़ी को जबरन कब्जे में लेकर 2.85 लाख रुपये में बेच दिया था। अदालत ने अपने फैसले में टिप्पणी की कि चेक बाउंस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसे अपराधों से गंभीरता से निपटना आवश्यक है। शिकायतकर्ता कंपनी को कानूनी लड़ाई का खर्च और ब्याज मिलना न्यायसंगत है। अदालत ने 4,10,000 रुपये के मुआवजे को उचित माना। अदालत ने आरोपी की अपील खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को यथावत रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article