{"_id":"6a85c5a7ae0e68149a0212f6","slug":"the-municipal-corporation-will-reduce-parking-rates-at-smart-city-developed-parking-facilities-in-the-capital-shimla-news-c-19-sml1002-772386-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में स्मार्ट सिटी से बनाई पार्किंग की दरें घटाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में स्मार्ट सिटी से बनाई पार्किंग की दरें घटाएगा निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर...
स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने पांच गुना ज्यादा तय कर दी थीं नई पार्किंग की दरें, नगर निगम अब घटाकर देगा लोगों को राहत
अभी पहले आओ, पहले पाओ आधार पर मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनी नई पार्किंग में शहरवासियों को अब सस्ती दरों पर गाड़ी खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। इन पार्किंग के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से तय की महंगी दरों की जगह नगर निगम अब नई और सस्ती दरें तय करने जा रहा है। इसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एसडीए परिसर कसुम्पटी में 350, ऑकलैंड में 145, टुटू में 90 और संकमोचन में 105 वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई हैं। अब यह पार्किंग नगर निगम चलाएगा। स्मार्ट सिटी ने पहले इन पार्किंग के लिए जो दरें तय की थीं वह शहर में वर्तमान पार्किंग की दरों से पांच गुना ज्यादा हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में वीरवार को होने वाली वित्त, संविदा एवं योजना समिति की मासिक बैठक में भी पार्किंग दरों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, इन पर अंतिम फैसला मुख्य सचिव से आधिकारिक पत्र मिलने के बाद लिया जाएगा। नगर निगम के अनुसार जनता पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसके लिए निगम शहर की बाकी पार्किंग की तर्ज पर ही इनकी दरें तय करेगा। नगर निगम अभी इन पार्किंग का कुछ महीने के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटन करने जा रहा है। इसमें लोगों से आवेदन लिए जाएंगे। इसका मासिक शुल्क 1500 से 2000 रुपये तक तय किया जा सकता है। हालांकि, यह व्यवस्था अस्थायी रहेगी। इसके बाद निगम ठेकेदार के जरिये इन पार्किंग का संचालन करेगा। इसके लिए भी जल्द पार्किंग दरें तय होंगी। निगम प्रशासन का कहना है कि जो भी दरें तय होंगी, वह बाकी पार्किंग के समान ही रहेंगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर की जनता पर बोझ नहीं डाला जाएगा। पार्किंग दरें तय कर जल्द जनता को इनका आवंटन किया जाएगा।
पहले तय की थीं पांच गुना ज्यादा दरें
पहले किए गए टेंडर में नई पार्किंग की दरें काफी ज्यादा तय की गई थीं। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने एचपीआईडीबी के जरिए इन पार्किंग का टेंडर किया था। इसमें पार्किंग दरें शहर की वर्तमान पार्किंग दरों से पांच गुना तक ज्यादा तय कर दी थीं। घरेलू पार्किंग में अभी एक कार को दो घंटे पार्क करने के लिए 10 रुपये और व्यावसायिक पार्किंग में 15 रुपये शुल्क लगता है। इन नई पार्किंग में यह शुल्क 50 रुपये तय किया था। हालांकि टेंडर रद्द होने के साथ ही यह दरें फिलहाल लागू नहीं होंगी। निगम का कहना है कि पार्किंग दरें अब सदन में तय होंगी।
विज्ञापन
आज बैठक में रखेे जाएंगे प्रस्ताव
वित्त, संविदा एवं योजना समिति की मासिक बैठक में वीरवार को कई नए प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें कमला नेहरू अस्पताल के पास सराय और रेस्ट हाउस बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके लिए निगम को लोक निर्माण विभाग से मंजूरी भी मिल चुकी है। सदन में इसे मंजूरी देकर जल्द निर्माण शुरू करने की तैयारी है। बैठक में कनलोग में बन रहे व्यावसायिक परिसर की दुकानें बेचने पर चर्चा होगी। निगम का कहना है कि धरातल मंजिल की दुकानें बेचकर जो पैसा आएगा, उससे परिसर का निर्माण पूरा किया जाएगा।
राजधानी में अभी यह हैं पार्किंग की नई दरें
समय
दोपहिया
कार बड़े वाहन
0-2 घंटे
25 रुपये
50 रुपये
75 रुपये
0-4 घंटे
40 रुपये
75 रुपये
115 रुपये
0-6 घंटे
50 रुपये
100 रुपये
150 रुपये
0-12 घंटे
75 रुपये
150 रुपये
225 रुपये
0-24 घंटे
100 रुपये
200 रुपये
300 रुपये