{"_id":"6a85c302f7144a277f0c3f11","slug":"thieves-propped-the-car-up-on-stones-removed-the-wheels-and-made-off-with-them-shimla-news-c-19-sml1002-772390-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पत्थरों पर गाड़ी खड़ी कर \nपहिये खोलकर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पत्थरों पर गाड़ी खड़ी कर पहिये खोलकर ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोघी-मैहली बाईपास पर शिलगांव की घटना
लोगों ने पुलिस से की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शोघी मैहली-बाईपास मार्ग पर चोर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को पत्थरों पर खड़ा करके चारों पहिये खोलकर ले गए। इस घटना से वाहन मालिक को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है तो वहीं क्षेत्र के लोगों में वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गईं हैं।
लोगों ने पुलिस विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार शिलगांव के रहने वाले वाहन मालिक रूपराम ने अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा किया था। मंगलवार रात को चोरों ने गाड़ी के चारों पहिये निकाल लिए और उसे पत्थरों पर खड़ा करके फरार हो गए। बुधवार सुबह वाहन मालिक और स्थानीय लोगों को इस घटना की सूचना मिली। इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी शहर के कई क्षेत्रों में वाहनों के साथ छेड़छाड़ और चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी तरह से समरहिल क्षेत्र में भी चोर गाड़ी के चारों पहिये चुराकर फरार हो गए थे। इसके अलावा संजौली, ढली, छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार क्षेत्रों में भी वाहन मालिक गाड़ियों के साथ छेड़छाड़ और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग से मांग उठाई है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त नियमित रूप से हो जिससे की ऐसी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।