फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kalka-Shimla railway track restored; 6 trains to remain cancelled today.

Shimla News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक बहाल, आज रद्द रहेंगी 6 ट्रेनें

Wed, 19 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kalka-Shimla railway track restored; 6 trains to remain cancelled today.
कोटी में फंसे यात्री सेना की मदद से निकाले
विज्ञापन

कोटी, गुम्मन और तारादेवी में हुआ था भूस्खलन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को बहाल कर दिया है। ट्रैक के बहाल होने के बाद दो ट्रेनों का संचालन किया गया।

यह दोनों ट्रेनें मंगलवार को हिल स्लिप के कारण शिमला में फंस गई थीं। इन्हें बुधवार को शिमला से कालका रवाना किया गया जबकि ट्रैक पर कालका से शिमला आने वाली दो ट्रेनें रद्द रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं भूस्खलन के कारण कोटी रेलवे स्टेशन पर फंसी ट्रेन के यात्रियों को सेना की मदद से कालका पहुंचाया गया है। वहीं वीरवार को कालका-शिमला ट्रैक पर 52451, 52452 और 52459, 52460 समेत अप-डाउन मिक्स दो ट्रेनें (कुल छह) रद्द रहेंगी। 21 अगस्त से ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड आगामी दिनों में निर्णय लेगा। हालांकि यह ट्रेनें जुलाई से रद्द चल रही हैं।

गौरतलब है कि कि मंगलवार को बारिश होने के कारण कोटी, गुम्मन और तारादेवी रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर पहाड़ी से मलबा आ गया था। इसके बाद कोटी में 52458 और हिमालयन क्वीन 52455 को तारादेवी में रद्द कर दिया गया था। ट्रैक पर आए मलबे को जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया है। कालका से शिमला के बीच 52453, 52455, 52457 और शिमला से कालका के बीच वीरवार को 52454, 52456 और 52458 ट्रेनों का संचालन होगा। यह ट्रेनें निर्धारित समय पर रवाना होंगी।
विज्ञापन



ट्रैक बहाल किया संचालन
कालका-शिमला ट्रैक को बहाल कर दिया है। जेसीबी की मदद से ट्रैक को क्लीयर कर दिया है। वीरवार को तीन अप और तीन डाउन ट्रेनों का संचालन होगा। मंगलवार को कोटी में फंसी ट्रेन के यात्रियों को सुरक्षित कालका पहुंचाने के लिए सेना की मदद ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशनजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेल मंडल अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article