{"_id":"6a85ca5e0dea8e1ad6077f70","slug":"water-crisis-in-the-city-no-water-supply-in-several-areas-for-the-fourth-and-fifth-consecutive-day-shimla-news-c-19-sml1002-772580-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में जलसंकट, कई क्षेत्रों में चौथे व पांचवें दिन भी पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में जलसंकट, कई क्षेत्रों में चौथे व पांचवें दिन भी पानी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरि-गुम्मा में आने गाद से शहर के लिए ठप हुई आपूर्ति, सभी परियोजनाओं से मिला सिर्फ 29 एमएलडी पानी
खलीनी में पांचवें दिन भी नहीं आया पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। गिरि और गुम्मा में भारी बारिश के बाद गाद आने से शहर के लिए पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति चौथे दिन में चली गई है। खलीनी के ग्रीन व्यू क्षेत्र में पांच दिन बाद भी बुधवार को पानी नहीं आया।
पार्षद चमन प्रकाश के अनुसार यहां भूस्खलन के कारण पानी के पाइप टूट गए हैं। इस कारण दर्जनों परिवारों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है। मजबूरन लोग टैंकर मंगवाकर पीने लायक पानी भर रहे हैं। शहर के छोटा शिमला जोन के ज्यादातर इलाकों में पेयजल आपूर्ति चौथे दिन में पहुंच रही है। संजौली जोन के नवबहार में भी बुधवार को पानी नहीं आया। यहां अब चौथे दिन वीरवार को आपूर्ति मिलेगी। अनाडेल में भी तीसरे दिन लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं मिली है। पेयजल कंपनी के अनुसार भारी बारिश के कारण गिरि परियोजना मंगलवार दिन भर बंद रही। बुधवार को गाद कम होने पर छह में से दो पंप चलाए गए हैं।
गुम्मा परियोजना बुधवार शाम को भी बाधित रही। हालत यह है कि सभी परियोजनाओं से बुधवार को शिमला शहर को महज 29 एमएलडी पानी की आपूर्ति मिली है। यह सामान्य से करीब 20 एमएलडी कम है। कंपनी का कहना है कि अब बारिश थम गई है। ऐसे में वीरवार को आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि गिरि, गुम्मा में गाद से आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
सतलुज योजना बंद, आज होगी बैठक
तीन हफ्ते से बंद पड़ी सतलुज पेयजल योजना को लेकर वीरवार को कंपनी और बिजली बोर्ड के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें दवाडा पंपिंग स्टेशन पर ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी। सतलुज योजना बंद होने से शहर को 15 एमएलडी पानी की आपूर्ति बंद है।