{"_id":"6a85a447be51b4d0fb05117e","slug":"krishna-raasleela-to-resonate-in-shimla-from-august-21-shimla-news-c-19-sml1002-772340-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला में 21 अगस्त से गूंजेगी कृष्ण रासलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला में 21 अगस्त से गूंजेगी कृष्ण रासलीला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सनातन धर्म सभा अनाज मंडी की ओर से 21 से 27 अगस्त तक श्रीकृष्ण की भव्य रासलीला का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम राधा-कृष्ण मंदिर में 7 दिन तक चलेगा। इसमें श्रीकृष्ण जन्म की बधाई, माखन चोरी, कालिया नाग नाच, मीराबाई चरित्र, दशावतार, सुदामा चरित्र, शाम सगाई, राधा की गोद भराई और होली जैसे प्रसंग प्रमुख आकर्षण रहेंगे। रासलीला का आयोजन प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए वृंदावन से बृज कला आदर्श रामकृष्ण लीला संस्थान के 15 से अधिक कलाकारों को बुलाया गया है। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि पिछले वर्ष रासलीला को शहरवासियों का उत्साहजनक समर्थन मिला था। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद लेने का आह्वान किया। संवाद