{"_id":"6a25809eb13398e02505bf16","slug":"culture-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-734393-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कलाकारों ने ओडिशी और मोहिनी अट्टम नृत्य से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कलाकारों ने ओडिशी और मोहिनी अट्टम नृत्य से मोहा मन
विज्ञापन
शिमला के काली बाडी हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कालाकर ।फोटो संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
71वीं अखिल भारतीय नाटक व नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 से अधिक कलाकारों ने दीं प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। 71वीं अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को कलाकारों ने ओडिशी और मोहिनी अट्टम नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन (एआईएए) की ओर से नृत्य प्रतियोगिता कालीबाड़ी हॉल और नाटक प्रतियोगिता गेयटी थियेटर में आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन देशभर से आए 200 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें मॉडर्न, वेस्टर्न, लोकनृत्य और जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इसके अलावा प्रतिभागियों ने कथकली, केरल नटनम नृत्य, मणिपुरी, सत्रिया, गुड़िया नृत्य और रविंद्रा नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान सभागार में मौजूद दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। इस अवसर पर ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और अभिनेता रोहिताश्व गौड़, उनकी पत्नी और एसोसिएशन की उपाध्यक्ष रेखा गौड़ भी मौजूद रहीं।
दूसरे दिन नौ नाटकों का मंचन
गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में दूसरे दिन सुबह 10 बजे से गौथिक हॉल में नाटक प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। इस दौरान नौ नाटकों का मंचन किया गया। इसमें गुजरात के क्रिएटिक थियेटर हब की ओर से सीमांत नाटक, वडोदरा के माई एप्पल स्कूल संस्कार फाउंडेशन की ओर से संबंध- दो युग एक प्रेम, उत्तर प्रदेश के टेलेंट मेकर्स ग्रुप की ओर से पार्क, पंजाब के नटरंग ग्रुप की ओर से तलाश, प्रयागराज के द गोल्डन अवेक की ओर से हम क्यों झूकें, गुजरात के रंगम थिएटर की ओर से परफॉर्मेंस, छतीसगढ़ के साशवत उत्सव यूथ थियेटर ग्रुप की ओर से औचित्य, उदयपुर के सेंट एंथोनीस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से गौरी की गौरव गाथा और झारखंड के पाथ पिपल्स एसोसिएशन फॉर थियेटर की ओर से कन्यादान नाटक का मंचन किया गया।
Trending Videos