फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala: Dalai Lama's 91st birthday celebrated with enthusiasm; guests from across the country and abroad

धर्मशाला: दलाई लामा का 91वां जन्मदिन उत्साह से मनाया, जुटे देश-विदेश के मेहमान

Mon, 06 Jul 2026 10:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 10:55 PM IST
सार

सीटीए) और तिब्बती समुदाय ने धर्मशाला स्थित त्सुगलाखांग परिसर में 14वें दलाई लामा का 91वां जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। समारोह में तिब्बती, विदेशी मेहमान, स्थानीय लोग और पर्यटक शामिल हुए। 

विज्ञापन
Dharamshala: Dalai Lama's 91st birthday celebrated with enthusiasm; guests from across the country and abroad
दलाई लामा का 91वां जन्मदिन उत्साह से मनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) और तिब्बती समुदाय ने धर्मशाला स्थित त्सुगलाखांग परिसर में 14वें दलाई लामा का 91वां जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। समारोह में तिब्बती, विदेशी मेहमान, स्थानीय लोग और पर्यटक शामिल हुए। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय और तिब्बती राष्ट्रगान से हुई। उपायुक्त कांगड़ा ने दलाई लामा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया को शांति, करुणा, अहिंसा और सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों का संदेश दिया है। वर्तमान समय में दलाई लामा का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है। उन्होंने धर्मशाला में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में तिब्बती समुदाय के योगदान की भी सराहना की।

विज्ञापन

सीएम ने दीं शुभकामनाएं

समारोह में तिब्बती संसद-इन-एक्साइल के उपसभापति खेनपो सोनम तेनफेल ने संसद का संदेश पढ़ा, जबकि कार्यवाहक सिक्योंग एवं धर्म एवं संस्कृति विभाग की कालोन त्सेग्याल चुक्या ड्रानयी ने काशाग का संदेश सुनाया। तिब्बती स्कूलों के विद्यार्थियों, तिब्बतन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों और विभिन्न तिब्बती संस्थाओं के सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। दलाई लामा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को उनके 91वें जन्म दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सुक्खू ने कहा कि दलाई लामा करुणा, अहिंसा, शांति के प्रतीक हैं। उनका पूरा जीवन, मानवता को प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed