फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12 kg of flour and 6 kg of rice will be available at the depots.

Shimla News: डिपुओं में मिलेगा 12 किलो आटा और 6 किलो चावल

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
12 kg of flour and 6 kg of rice will be available at the depots.
शिमला। शहर के राशन डिपुओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत अगस्त में राशन कार्ड धारकों को 12 किलो आटा और 6 किलो चावल मिलेगा। हालांकि उपभोक्ताओं को दालों के बाद अब चीनी की कमी का भी सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि शहर के राशन गोदामों में चीनी का स्टॉक खत्म हो गया है। चीनी की मांग भेजे जाने के बावजूद अभी तक इसकी आपूर्ति नहीं हो पाई है। शहर के राशन डिपुओं में हर महीने 25 हजार से अधिक राशन कार्ड धारक सब्सिडी पर राशन लेते हैं। डिपुओं में चीनी 33 रुपये प्रति किलो मिलती है जबकि बाजार में 55 रुपये प्रति किलो है। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि डिपुओं में राशन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article