फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7 players from Auckland House School to showcase their mettle at the national competition.

Shimla News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे ऑकलैंड हाउस स्कूल के 7 खिलाड़ी

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
7 players from Auckland House School to showcase their mettle at the national competition.
रीजनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन बना चयन का आधार
विज्ञापन

बास्केटबाल के फाइनल में गुरदासपुर को 47-24 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के सात खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफाई किया है। इनमें छह खिलाड़ी बास्केटबाल और एक खिलाड़ी एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार सीआईएससीई रीजनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑकलैंड हाउस स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन पटियाला में किया गया। वहीं एथलेटिक्स की प्रतियोगिता का आयोजन मालवा में हुआ। बास्केटबाल प्रतियोगिता में टीम ने सेमीफाइनल में दिल्ली एनसीआर को 45-30 और फाइनल में गुरदासपुर को 47-24 से हराकर क्षेत्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रबंधन के अनुसार टीम में अरहान शाह, अंतरिक्ष, नमन, वरन्या, विराज और सन्नत का चयन सीआईएससीई राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन


वहीं कक्षा नौ के छात्र रुद्र डोगरा ने अंडर-17 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर सीआईएससीई राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। टीम के कप्तान अरहान शाह ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के मार्गदर्शन और टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से ही टीम ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। प्रधानाचार्य रूबेन टी जॉन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने विद्यालय के आदर्श वाक्य, मैं सदैव ऊंची उपलब्धियों की ओर अग्रसर हूं को सार्थक किया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी विद्यालय, हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed