{"_id":"6a300f9a89a3b4706303e79b","slug":"discount-for-media-withdrawn-at-hptdc-hotels-shimla-news-c-19-1-sml1023-738858-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: Discount for Media Withdrawn at HPTDC Hotels","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: Discount for Media Withdrawn at HPTDC Hotels
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यटन निगम के होटलों में मीडिया को मिलने वाली छूट खत्म
- वित्तीय स्थिति के चलते सरकार ने लिया फैसला, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को दी जा रही छूट और रियायती सुविधाएं तत्काल प्रभाव से वापस लेने के आदेश जारी किए हैं। निगम मुख्यालय धर्मशाला से जारी पत्र के अनुसार यह निर्णय राज्य सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निर्देशों के आधार पर लिया गया है।
पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार और निगम की वित्तीय स्थिति को देखते हुए इन श्रेणियों को दी जा रही सभी छूट एवं रियायतें समाप्त की जा रही हैं। आदेश के तहत निगम के सभी होटल इकाइयों के प्रभारी, वरिष्ठ प्रबंधक और आहरण एवं वितरण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि पत्र जारी होने की तिथि से संबंधित श्रेणियों को किसी भी प्रकार की छूट न दी जाए।
निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों के अनुपालन की व्यक्तिगत जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी और किसी भी प्रकार की ढिलाई पर जवाबदेही तय की जाएगी।