सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Domestic LPG cylinder will now be available in the city for Rs 1015.25.

Shimla News: शहर में अब 1015.25 रुपये में मिलेगा घरेलू रसोई गैस सिलिंडर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Domestic LPG cylinder will now be available in the city for Rs 1015.25.
विज्ञापन
कमर्शियल सिलिंडरों के 2074.60 रुपये चुकाने, बाजारों में सिलिंडरों की कमी की मचा रहा हड़कंप
Trending Videos

गैस एजेंसी को पर्याप्त स्टॉक रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने से बाजारों में हलचल मच गई है। कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की दरों में करीब 60 रुपये और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर के दाम 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं गैस सिलिंडरों की कमी की अफवाह से बाजारो में सुबह के वक्त हड़कंप मचा रहा।
नई दरों के लागू होने के बाद अब आम लोगों के साथ होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। आधी रात को नई दरों के लागू होने के बाद शनिवार सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी को लेकर भी कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। इन दिनों ईरान और इस्राइल के बीच युद्द चल रहा है। इस कारण कि इनके आयात में कमी आने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को अचानक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर जोकि 897.5 रुपये में मिल रहा था वह अब 957.5 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 57.75 रुपये डिलिवरी चार्जेज देने पर यह लोगों को 1015.25 रुपये में घरों में प्राप्त होगा। इस तरह के होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलिंडर अब 1992 रुपये में मिलेगा। 70 रुपये डिलीवरी चार्जेज और 18 फीसदी जीएसटी के बाद यह लोगों को 2074.60 रुपये में उपलब्ध होगा।
इंडियन ऑयल के मंडल एलपीजी विक्रम प्रमुख मोहम्मद आमीन ने यह जानकारी दी है। शहर की कई गैस एजेंसियों में कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई कम होने की अफवाह बाजारों में अचानक फैल गई। इससे कारोबारी गैस सिलिंडरों को लेकर एक दूसरे से संपर्क करते नजर आए। कारोबारियों का कहना था कि अगर सप्लाई नहीं आई और यह सिलिंडर ब्लैक मार्केट में मिले तो उन्हें काफी नुकसान होगा।


सिलिंडरों की किसी तरह की कमी नहीं : धीमान
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि घरेलू गैस और कमर्शियल सिलिंडरों की किसी तरह की कमी नहीं है। एजेंसी को निर्देश जारी किए हैं कि वह अधिकतम क्षमता के साथ अपने स्टाेर में पर्याप्त स्टॉक रखें। इससे लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि लोग किसी तरह के भ्रम में न आएं। इसके अलावा अगर कोई इनकी ब्लैक मार्केटिंग करता हुआ पाया जाता है तो नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article