सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   If women progress, society will also progress: Thakur

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो समाज भी बढ़ेगा : ठाकुर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
If women progress, society will also progress: Thakur
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर द परिवर्तन फाउंडेशन शिमला की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सवास संस्था की संस्थापक अर्श ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो समाज भी आगे बढ़ेगा। छात्राओं को महिलाओं के अधिकार सुरक्षा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उप प्राचार्य डॉ. कार्तिकेय मृत्युंजय चौहान ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. संध्या शर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article