{"_id":"69ac3613d2bf02abba039aa7","slug":"preparations-for-the-formation-of-haputwa-begin-election-committee-formed-shimla-news-c-19-sml1002-687120-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हपुटवा के गठन की तैयारी \nशुरू, चुनाव समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हपुटवा के गठन की तैयारी शुरू, चुनाव समिति गठित
विज्ञापन
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी का गठन जल्द होगा
251 शिक्षक सदस्य करेंगे कार्यकारिणी के लिए मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) की बैठक में वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव समिति का गठन किया गया जो संगठन के चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाएगी।
वर्ष 2026–27 के लिए संगठन की सदस्यता प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस वर्ष 251 शिक्षकों ने सदस्यता ली है। यह सभी सदस्य चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बैठक में वरिष्ठ शिक्षक प्रो. चंद्रमोहन परशीरा को चुनाव समिति का संयोजक नियुक्त किया गया। समिति में प्रो. शिव कुमार डोगरा और प्रो. उमेश शर्मा को सहसंयोजक बनाया गया है जबकि डॉ. चमन लाल बंगा और डॉ. सुशीला नेगी को सदस्य के रूप में शामिल किया है।
यह समिति चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, मतदान और मतगणना सहित पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी। बैठक में यह निर्णय लिया कि गठित चुनाव समिति संगठन के संविधान और नियमों के अनुसार चुनाव कार्यक्रम तैयार करेगी और पंद्रह दिन के भीतर पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर नई कार्यकारिणी की घोषणा करेगी। सदस्यों ने कहा कि हपुटवा शिक्षक समुदाय के लिए एक सक्रिय मंच के रूप में कार्य कर रहा है और भविष्य में भी शिक्षकों के हितों और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, शिक्षकों के हितों और संगठन की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके लोकतांत्रिक मूल्यों और सक्रिय सदस्यता पर निर्भर करती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया।
Trending Videos