सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Madi Eleven Chaupal won the Anti-Chitta Cricket Tournament

Shimla News: मैडी इलेवन चौपाल ने जीती एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Madi Eleven Chaupal won the Anti-Chitta Cricket Tournament
विज्ञापन
फाइनल में पुलिस लाइन टीम को हराया
Trending Videos

विजेता टीम को दिया गया 1 लाख 11 हजार रुपये का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में चल रही एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता मैडी इलेवन चौपाल की टीम ने हिमाचल पुलिस को मात देकर जीत ली।

प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता के समापन पर सीएम सुक्खू के ओएसडी रितेश कपरेट और महापौर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपमहापौर उमा कौशल बतौर वशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार शनिवार को प्रतियोगिता विधिवत संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल में मैडी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस लाइन की टीम महज 52 रन बना सकी और इसमें मैडी इलेवन चौपाल ने पुलिस इलेवन को 70 रनों से मात देकर प्रतियोगिता अपने नाम की। फाइनल मुकाबले के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित। इसमें विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं उपविजेता टीम को 51 हजार नगद राशि के साथ ट्राॅफी दी गई । इसके अलावा क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज के अलावा कई अन्य पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्यातिथि ने एनएसयूआई के प्रयास की सराहना करते की। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हार्दिक भंडारी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article