सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Entry Tax Case: Himachal taxi unions will stage sit ins at barriers alongside organizations from Punjab.

एंट्री टैक्स मामला: पंजाब के संगठनों के साथ बैरियरों पर धरना देंगी हिमाचल की टैक्सी यूनियनें

संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश में लगाए गए एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब में चल रहे आंदोलन को अब बड़ा समर्थन मिल रहा है।

Entry Tax Case: Himachal taxi unions will stage sit ins at barriers alongside organizations from Punjab.
विरोध प्रदर्शन (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगाए गए एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब में चल रहे आंदोलन को अब बड़ा समर्थन मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राम रतन शर्मा और टैक्सी मैक्सी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अवी राणा ने पंजाब के लोगों के समर्थन में वे शनिवार को होने वाले धरने में शामिल होंगे। राम रतन शर्मा ने कहा कि पंजाब के मोर्चों पर कन्वीनर गौरव राणा और आजाद टैक्सी यूनियन के सदस्यों की ओर से पहले दिए गए समर्थन के चलते अब वह भी उनके मुद्दों को हल करवाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एंट्री टैक्स को खत्म करवाने के लिए वे पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे और जरूरत पड़ने पर जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के साथ सीधी बैठक भी करवाई जाएगी।

Trending Videos

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिमाचल के कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं, जिसका खुलासा टोल प्लाजा पर पर्चियों की जांच के दौरान हुआ। यूनियन लगातार कार्रवाई कर रही है और गलत वसूली को रोका जा रहा है। मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा, कमलजीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने कहा कि हम लगातार पंजाब के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं और हिमाचल की सुक्खू सरकार को झुकाकर ही दम लेंगे। उन्होंने सभी पंजाबियों से अपील की कि सुबह 9:00 बजे कीरतपुर साहिब-मनाली नेशनल हाईवे पर पातालपुरी चौक के पास ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed