{"_id":"69db4a98aa07a425500f9d9d","slug":"forecast-indicates-clear-weather-in-himachal-pradesh-until-april-16-temperatures-set-to-rise-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानमान, तापमान में होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानमान, तापमान में होगी बढ़ोतरी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी। पढ़ें पूरी खबर...
मौसम अपडेट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में शनिवार को मौसम ने फिर करवट ली। रोहतांग दर्रा, अटल टनल और लाहौल घाटी सहित अन्य ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। चंबा के और रामपुर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा।
Trending Videos
चंबा में सुल्तानपुर हेलिपैड के पास भूस्खलन होने से एनएच का बड़ा हिस्सा रावी नदी में समा गया। उधर, पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे बत्ती दी हट्टी के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद है। शुक्रवार देर रात यहां पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। चार दिन बाद जलोड़ी दर्रा होकर बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। प्रदेश में रविवार से 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानमान है। इस दौरान धूप खिली रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12, 16 और 17 अप्रैल को कुछ ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। आगामी 4 से 5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। उधर, लाहौल के कोकसर में पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से घाटी के पर्यटन कारोबारी भी गदगद हो गए। कुल्लू जिले में हुई बर्फबारी बागवानी के लिए अब नुकसानदायक हो रही है।
शुक्रवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान 0.4, कुकुमसेरी में 0.9, कल्पा में 2.4, शिमला में 9.5, सुंदरनगर में 11.9, भुंतर में 9.6, ऊना में 12.6, नाहन में 10.3, पालमपुर में 11.0, सोलन में 10.5, मनाली में 5.2, कांगड़ा में 13.6, मंडी में 13.3, बिलासपुर में 14.0, पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।