सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: Youth Arrested for Stealing Gold Jewelry and ₹1 Lakh in Cash from House

Shimla News: घर से सोने के आभूषण और एक लाख रुपये नगदी चुराने के मामले में युवक गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला शिमला में एक लाख रुपये की नगदी और आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में टुटू में रहता है। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla News: Youth Arrested for Stealing Gold Jewelry and ₹1 Lakh in Cash from House
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ढांडा में घर से एक लाख रुपये की नगदी और आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आयुष रांटा निवासी टाऊ, डाकघर थरौला, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी पर इससे पहले भी चोरी के कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक 8 अप्रैल को शिकायतकर्ता राजेश लता निवासी ढांडा सुबह हर रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर गईं। शाम करीब 4:30 बजे लौटने पर उन्होंने पाया कि घर और अलमारी के ताले टूटे हुए हैं। यह देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने घर के भीतर जांच पड़ताल की तो पाया कि एक लाख रुपये की नगदी और आभूषण चोरी हो गए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत जतोग पुलिस चौकी में दी। पुलिस टीम ने पर पहुंचकर निरीक्षण करके सबूत जुटाए और अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की 305(ए) के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। इसमें एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूमता हुआ देखा गया। इसको हिरासत में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और अन्य पहलुओं के आधार पर आयुष रांटा की पहचान की। वह वर्तमान में टुटू में रहता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 11 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को अदालत में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। पूछताछ में आरोपी से चोरी किए गए सामान को बरामद करने के लिए पुलिस पूछताछ करेगी। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन दिन के भीतर चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed