Hamirpur: फोरलेन के 10 फीट गहरे गड्ढे से चार हादसे, लोगों ने किया चक्का जाम; एनएचएआई पर एफआईआर दर्ज
नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर रविवार देर रात जलाड़ी गांव के समीप सड़क के बीच 10 फीट गहरा और डेढ़ फीट चौड़ा गड्ढा बनने से चार अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के तहत नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर रविवार देर रात जलाड़ी गांव के समीप सड़क के बीच 10 फीट गहरा और डेढ़ फीट चौड़ा गड्ढा बनने से चार अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं। इनमें स्कूटी सवार एक युवती सहित कुल चार लोग घायल हो गए। रात को ही लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। लंबा जाम लगने के बाद पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर 40 मिनट बाद सड़क बहाल की। वहीं, सड़क निर्माण में कथित लापरवाही बरतने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे में चार वाहन चालक गिरकर घायल हो गए। चार घायलों में वैशाली शर्मा पुत्री सोमदत्त शर्मा निवासी गांव कुठेड़ा हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हुई हैं। गड्ढे के कारण उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने दुर्घटनास्थल के समीप सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण इस क्षेत्र में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने कहा कि कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते और नियमों के विपरीत कार्य करते हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। सड़क जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी गौरवजीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी निर्मल सिंह पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस घटना के बाद सोमवार को संबंधित क्षेत्र में सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
फोरलेन निर्माण कंपनी को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। -निशांत शर्मा, एसडीएम
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (नहाई) के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -गौरवजीत सिंह, डीएसपी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.