सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four Arrested with 34.440 Grams of 'Chitta' in Matiana; Shimla District Police Take Action

Shimla: मतियाना में 34 ग्राम चिट्टा के साथ चार गिरफ्तार, शिमला जिला पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी व संगठित कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर प्रहार किया है। 

Four Arrested with 34.440 Grams of 'Chitta' in Matiana; Shimla District Police Take Action
चिट्टे के साथ पकड़े चार युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी व संगठित कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर प्रहार किया है। पुलिस ने  34.440 ग्राम चिट्टा बरामद कर मुख्य आरोपियों सहित नेटवर्क के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। थाना ठियोग की पुलिस टीम को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में कुछ व्यक्ति चिट्टा की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर उक्त वाहन को ट्रेस किया, जिसमें चार व्यक्ति सवार पाए गए। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसके दौरान इनसे 34.440 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

Trending Videos


इस पर थाना ठियोग में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।  आरोपियों में चांद प्रकाश(32) पुत्र हरि सिंह, निवासी गांव दरमोह निरमंड, विजय कुमार( 23) पुत्र राम चंद, निवासी गांव न्यूकुंडर निरमंड, अभिषेक(24 ) पुत्र  किशोरी लाल, निवासी गांव दांसा ननखड़ी और कैलाश(26) पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव दरमोह निरमंड शामिल हैं।  मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस टीम की ओर से लगातार प्रयास, तकनीकी विश्लेषण व गहन पूछताछ के आधार पर बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर उनका पता लगाया गया, जिसके फलस्वरूप चिट्टे की इस खेप के सप्लायर आरोपी  शिवदेव सिंह(30) पुत्र मिठू सिंह, निवासी गांव बछौंआ मानसा को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी को शिमला पुलिस की स्पेशल टीम की ओर से पंजाब के मानसा जिला से गिरफ्तार कर ठियोग लाया गया है। जहां उसे न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला शिमला पुलिस की ओर से मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed