सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Multi-Crore Wall in Summerhill Collapses Within a Year Safety of Thousands of Students Questioned

Shimla News: 5 करोड़ रुपये की लागत से बनी सुरक्षा दीवार एक साल भी नहीं टिकी, हजारों छात्रों की सुरक्षा पर सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 10 Apr 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला शिमला में बालूगंज क्षेत्र में बनाई गई सुरक्षा दीवार एक साल के भीतर ही ढह गई है। शुक्रवार को उस समय स्थिति और गंभीर हो गई जब बालूगंज से समरहिल चौक की ओर जा रही एक निजी बस के गुजरने के दौरान अचानक मलबा गिरने लगा। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla News Multi-Crore Wall in Summerhill Collapses Within a Year Safety of Thousands of Students Questioned
बालूगंज क्षेत्र में बनाई गई सुरक्षा दीवार ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी शिमला के बालूगंज क्षेत्र में शिव बावड़ी लैंडस्लाइड के बाद बनाई गई सुरक्षा दीवार एक साल के भीतर ही शुक्रवार करीब 11 बजे  ढह गई है जिससे निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग  द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से इस दीवार का निर्माण किया गया था जो पिछले वर्ष दिसंबर में ही पूरा हुआ था।

Trending Videos




शुक्रवार को उस समय स्थिति और गंभीर हो गई जब बालूगंज से समरहिल चौक की ओर जा रही एक निजी बस के गुजरने के दौरान अचानक मलबा गिरने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे बनी दीवार का हिस्सा कमजोर पड़ चुका है और लगातार छोटे-बड़े पत्थर व मलबा गिर रहा है जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। यह मार्ग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जाने वाले हजारों छात्रों और कर्मचारियों के लिए मुख्य रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में चल रही यूजी परीक्षाओं के बीच इस तरह की स्थिति ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी मार्ग से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं लेकिन अब उन्हें जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवार का निर्माण जल्दबाजी में किया गया और उचित तकनीकी मानकों का पालन नहीं हुआ।

उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच और स्थायी समाधान की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मौके का निरीक्षण किए जाने की बात कही जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते तब तक यह मार्ग लगातार खतरे की जद में रहेगा। बता दें कि यहीं से 14 अगस्त 2023 को भूस्खलन की शुरुआत हुई तीस जिससे शिव बावड़ी मंदिर में 20 लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed