सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government should withdraw tax on petrol and diesel: BJP

पेट्रोल-डीजल पर लगाए टैक्स को वापस ले सरकार : भाजपा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw tax on petrol and diesel: BJP
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। शिमला जिला भाजपा प्रवक्ता जितेंद्र भोटका, सक्षम गुड़िया बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, शशांक अत्री, प्रीतम ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगाए अतिरिक्त टैक्स और सेस का विरोध किया है।
Trending Videos

उन्होंने इसे जनविरोधी फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस निर्णय का विरोध करती रहेगी और सरकार को तुरंत इसे वापस लेना चाहिए। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 5 रुपये तक अतिरिक्त सेस लगाकर आम आदमी पर सीधा आर्थिक बोझ डाल दिया है। इस फैसले से प्रदेश में महंगाई और बढ़ेगी जिसका सबसे अधिक असर किसानों, बागवानों, ट्रांसपोर्टरों, छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।पेट्रोल-डीजल महंगा होने से फल, सब्जियां, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार अपने आर्थिक कुप्रबंधन को छिपाने के लिए जनता पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article