सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor Kavinder Gupta visited a govt primary school and interacted with the students and teachers.

Kangra: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सरकारी प्राथमिक स्कूल का किया दाैरा, बच्चों और शिक्षकों से किया संवाद

अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कांगड़ा। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

 राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बुधवार को कांगड़ा जिले के गुजरेहडा स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। 

Governor Kavinder Gupta visited a govt primary school and interacted with the students and teachers.
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय का किया दाैरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बुधवार को कांगड़ा जिले के गुजरेहडा स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत की। राज्यपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी पोस्ट में कहा, 'मुझे दूरदराज के इलाकों में शिक्षा की जमीनी हकीकत की सीधी जानकारी मिली। बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं और हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज और दुर्गम स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की सख्त जरूरत है। मैंने यह साफ कर दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।' इस दाैरान राज्यपाल ने साथ माैजूद अधिकारियों के साथ स्कूलों के रणनीतिक विलय पर भी चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और यह सुनिश्चित करना है कि इस क्षेत्र के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed