फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   harmony of the pines woman constable case state women commission orders dgp probe

Harmony of the Pines Case : महिला कांस्टेबल मामले में राज्य महिला आयोग सख्त, DGP को निष्पक्ष जांच के निर्देश

Mon, 03 Aug 2026 09:20 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 03 Aug 2026 09:20 AM IST
सार

पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स से जुड़ी महिला कांस्टेबल की कथित प्रताड़ना के मामले में राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए डीजीपी को निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने एक पुलिस अधिकारी और गायक की भूमिका की भी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
harmony of the pines woman constable case state women commission orders dgp probe
हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स से जुड़ी महिला कांस्टेबल द्वारा लगाए गए कथित प्रताड़ना के आरोपों के मामले में राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि यदि किसी महिला कर्मचारी के साथ कार्यस्थल पर मानसिक, सामाजिक या अन्य किसी प्रकार की प्रताड़ना के आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी के तहत एक पुलिस अधिकारी और गायक की भूमिका की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि महिला कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि जांच में प्रताड़ना या नियमों के उल्लंघन के तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरी जांच प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
महिला कांस्टेबल की शिकायत पर गायक गोपी जैक्स के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रेस वार्ता के दौरान गायक ने उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक पुलिस अधिकारी पर भी आरोप लगाए गए हैं, जिनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed