फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theog premghat bypass landslide alto car damaged shimla

Shimla Landslide: ठियोग के प्रेमघाट बाईपास पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, ऑल्टो कार क्षतिग्रस्त

Mon, 03 Aug 2026 10:20 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 03 Aug 2026 10:20 AM IST
सार

ठियोग के प्रेमघाट बाईपास पर सोमवार सुबह पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने से सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वाहन में कोई सवार नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद यातायात सामान्य रहा और लोक निर्माण विभाग को मलबा हटाने की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
theog premghat bypass landslide alto car damaged shimla
ऑल्टो कार पर गिरे पत्थर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में सोमवार सुबह प्रेमघाट बाईपास सड़क मार्ग पर पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने से सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी ऑल्टो (एचपी23डी-7742) सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से वाहन को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद यातायात सामान्य बना रहा। लोक निर्माण विभाग (PWD) को मलबा हटाने की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed