सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hill peas fetch higher prices than Delhi in Dhali vegetable market

Shimla News: ढली सब्जी मंडी में दिल्ली से ज्यादा मिले पहाड़ी मटर को दाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hill peas fetch higher prices than Delhi in Dhali vegetable market
विज्ञापन
दिल्ली में 50 और ढली मंडी में 53 रुपये प्रतिकिलो थोक में बिका मटर, कुछ किसान सीधे बाहरी राज्यों में ले जा रहे मटर
Trending Videos

1200 बोरी मटर पहुंचा था ढली मंडी में बिकने
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में इन दिनाें पहाड़ी हरे मटर दिल्ली मंडी से ज्यादा महंगे बिक रहे हैं। दिल्ली की सब्जी मंडी में शुक्रवार को हिमाचल के मटर 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिका वहीं शिमला की ढली सब्जी मंडी में यही मटर 53 रुपये प्रतिकिलो तक बिका।

फसल के बेहतर दाम मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी है। आढ़तियों के अनुसार इसका मुख्य कारण यह है कि शिमला मंडी में गुणवत्ता के अनुसार ज्यादा अच्छा मटर पहुंच रहा है। कुछ किसान सीधे ही दिल्ली को मटर भेज रहे हैं। दिल्ली पहुंचने पर मटर की गुणवत्ता खराब हो रही है जिसकी वजह से बाहरी मंडियों में फसल के दामों में गिरावट आ रही है। ढली सब्जी मंडी में शुक्रवार को करसोग, ठियोग, चियोग, धमांदरी, सिरमौर और बागड़ी सहित अन्य क्षेत्रों से करीब 1000 से 1200 बोरी मटर पहुंचा था। हर वर्ष बाहरी राज्यों में पहाड़ी मटर शिमला के मुकाबले 5 से 10 रुपये प्रतिकिलो ज्यादा दामों पर बिकता था लेकिन इस बार शिमला में ही मटर को ज्यादा दाम मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में करीब 24,900 हेक्टेयर क्षेत्र में मटर की खेती की जाती है जिसमें सबसे ज्यादा मटर सोलन और शिमला की ढली सब्जी मंडी में बिकने आता है। इससे सब्जी मंडियों में हर साल लाखों रुपये का कारोबार होता है। हालांकि हर वर्ष पहाड़ी मटर की बाहरी राज्यों में अधिक मांग रहती है। यह गुणवत्ता के अनुसार बाहरी राज्यों के मटर से बेहतर माना जाता है। खाने में भी अधिक स्वादिष्ट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इस वर्ष बाहरी राज्यों के मुकाबले शिमला में पहाड़ी मटर को ज्यादा दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में मटर की खेप बढ़ने के साथ दामों में और ज्यादा उछाल आ सकता है। ढली मंडी से इन दिनों मटर की फसल दिल्ली, मुंबई के अलावा गुजरात भी भेजी जा रही है।
-बिट्टू वर्मा, सचिव, ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article