हिमाचल: जलशक्ति विभाग में 53 जेई होंगे प्रमोट, एक सप्ताह में नई तैनाती के आदेश
विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें 53 जेई की पदोन्नति के मामलों पर विचार कर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें 53 जेई की पदोन्नति के मामलों पर विचार कर प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 53 कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) के लिए राहत की खबर है। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें 53 जेई की पदोन्नति के मामलों पर विचार कर प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
अब विभाग की ओर से करीब एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति के साथ नई तैनाती के आदेश जारी किए जाने की संभावना है। इससे विभाग के कामकाज में तेजी आने के साथ पेयजल, सीवरेज, सिंचाई और जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं की निगरानी भी मजबूत होने की उम्मीद है।वहीं, विभाग में खाली पड़े उच्च तकनीकी पदों को भरने में भी मदद मिलेगी। पदोन्नति के बाद निचले स्तर के पद भी रिक्त होंगे, जिससे वहां कर्मचारियों की नियुक्ति का रास्ता खुलेगा।
हिमाचल भवन नई दिल्ली में क्लर्क के दो नए पद सृजित
प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली स्थित हिमाचल प्रदेश के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय को सुदृढ़ करने के लिए क्लर्क के दो नए पद सृजित किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इसके तहत नई दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के लिए दो क्लर्क पद बनाए गए हैं। इन पदों को सरकार की जॉब ट्रेनी नीति के तहत सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा।