सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal After consuming alcohol a brother murders his big brother over an old feud

Himachal News: पहले पी शराब फिर पुरानी रंजिश में भाई ने ही कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार; यहां का मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 31 Mar 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में शराब पीने के बाद पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal After consuming alcohol a brother murders his big brother over an old feud
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शराब पीने के बाद पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह चौंकाने वाली घटना शिमला जिले के रामपुर तहसील के सराहन गांव में हुई है। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 की सुबह थाना झाकड़ी को सूचना मिली कि राई खड्ड के शमशान घाट के पास एक व्यक्ति अचेत पड़ा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि 35 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ काकू की मौत हो चुकी थी। उनके शरीर पर चोटों के निशान और खून थे। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की।

Trending Videos




शव का पोस्टमार्टम करने के बाद और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतक के छोटे भाई विक्रम (34 वर्ष) पर शक हुआ। विक्रम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। लंबी पूछताछ में विक्रम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दोनों भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश निकल आई और गुस्से में आकर विक्रम ने अपने बड़े भाई अनिल की हत्या कर दी। पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में थाना झाकड़ी में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। मृतक अनिल कुमार उर्फ काकू गांव सराहन के रहने वाले थे। इस घटना से पूरे इलाके में सदमा फैल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed