सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly: Mukesh Agnihotri Says — 302 Posts of JE Vacant in Jal Shakti Department

हिमाचल विधानसभा सत्र: मुकेश अग्निहोत्री बोले- जल शक्ति विभाग में जेई के 302 पद खाली

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 302, मेकेनिकल के 9 पद रिक्त पड़े हैं। 

Himachal Assembly: Mukesh Agnihotri Says — 302 Posts of JE Vacant in Jal Shakti Department
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 302, मेकेनिकल के 9 पद रिक्त पड़े हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी विधायक हरदीप बावा की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंता सिविल के 116 पदों की भर्ती के लिए भर्ती निदेशालय को प्रेषित किया गया है। कनिष्ठ अभियंता के 14 पदों की सीधी भर्ती के आधार पर मामला सरकार के विचाराधीन है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मार्च 2026 में केंद्रीय क्रय प्रणाली के तहत मंडल में बजट उपलब्धतानुसार 319563 मीटर आचडीपीआई पाइपें क्रय करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभिन्न डाया मीटर की 8479 मीट्रिक टन जीआई पाइपें, 133908 मीटर डीआई पाइपें खरीदी गईं। जिन्हें अप्रैल और मई में ही सभी मंडलों को उपलब्ध करवा गया।

Trending Videos

इसके अतिरिक्त वर्ष 2024-25 में 356179 मीटर एचडीपीई पाइपें खरीदी गई हैं। यह जानकारी विधायक विवेक शर्मा की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और पोस्ट डिजास्टर नीडस असेसमेंट में लगने वाली पाइपों की थ्रू रेट पर खरीदने की अनुमति सभी मुख्य अभियंताओं को दे दी गई है। सरकारी क्षेत्र में 2 और निजी क्षेत्र में 5 ऑटोमेटिड टेस्टिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। यह ऊना के हरोली और हमीरपुर के नादौन में परिवहन विभाग की ओर से स्थापित किए गए, जबकि निजी क्षेत्र में बिलासपुर, नालागढ़, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में खोला गया है। उपमुख्यमंत्री ने विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में चार हर्बल गार्डन स्थापित : गोमा
हिमाचल प्रदेश में चार हर्बल गार्डन स्थापित हैं। यह जोगिंद्रनगर, नेरी हमीरपुर, जंगल झलेड़ा बिलासपुर और धुम्रेडा शिमला में हैं। आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में 1,02,363 पौधे और वर्ष 2005-26 में 1,00,921 औषधीय पौधे वितरित किए गए।

2025-26 तक आवासों का लक्ष्य नहीं हुआ निर्धारित : अनिरुद्ध
ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बीते तीन वर्षों में 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना में 2,295 आवास आवंटित किए गए हैं। वित्त वर्ष जनवरी 2025-26 तक आवासों का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। उन्होंने यह जानकारी भाजपा विधायक पवन कुमार काजल की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

वन अधिकार अधिनियम में 248 मामले प्राप्त : नेगी
 राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि गत तीन वर्षों में मंडी जिले में वन अधिकार अधिनियम के तहत 248 मामले प्राप्त हुए। जिला स्तरीय समिति मंडी की ओर से कुल 8 सामुदायिक मामलों में 348.75 हेक्टेयर भूमि अनुमोदित की गई। 3 वर्षों में कोई भी मामला अस्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने यह जानकारी विधायक चंद्रशेखर की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

शिक्षा विभाग में सीनियर असिस्टेंट के 1059 पद खाली
 वर्तमान शिक्षा विभाग में सीनियर असिस्टेंट के 2302 पद स्वीकृत है, जिसमें से 1243 पद भरे है और 1059 पद रिक्त चल रहे है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह जानकारी विधायक लोकेंद्र कुमार की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक 120 पात्र लिपिकों को वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत किया गया। वर्तमान में कोई भी लिपिक व जूनियर आफिस असिस्टेंट वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत के लिए पात्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed