फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Body of Army soldier, home on leave, found hanging; body handed over to police after post-mortem

Himachal: कमरे में फंदे से लटका मिला दो दिन पहले छुट्टी पर घर आए सेना के जवान का शव, बड़सर का है मामला

Tue, 28 Jul 2026 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 06:43 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के लोहारली गांव में रविवार को छुट्टी पर घर पहुंचे भारतीय सेना के एक जवान का शव सोमवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
Himachal: Body of Army soldier, home on leave, found hanging; body handed over to police after post-mortem
किशोरी ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के लोहारली गांव में रविवार को छुट्टी पर घर पहुंचे भारतीय सेना के एक जवान का शव सोमवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जगदीश निवासी गांव लोहारली के रूप में हुई है। मृतक भारतीय सेना में कार्यरत था और रविवार को ही छुट्टी लेकर घर पहुंचा था।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक शव नीचे उतारा जा चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रवि कुमार विवाहित था। वह अपने पीछे पत्नी और करीब ढाई वर्ष के बेटे को छोड़ गया है। जवान के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed