{"_id":"6a687170dc9436b1f0053999","slug":"video-rotary-club-shimla-hills-queen-tree-plantation-lower-summer-hill-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: रोटरी क्लब शिमला हिल्स क्वीन ने लोअर समरहिल में चलाया पौधारोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: रोटरी क्लब शिमला हिल्स क्वीन ने लोअर समरहिल में चलाया पौधारोपण अभियान
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:38 PM IST
Link Copied
पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब शिमला हिल्स क्वीन ने मंगलवार को लोअर समरहिल क्षेत्र में पौधारोपण अभियान आयोजित किया। अभियान के दौरान क्लब के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाकर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।
पौधारोपण अभियान में क्लब की अध्यक्ष हरप्रीत सेंबी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में पर्यावरण और समाज के लिए उपयोगी बन सकें।
क्लब सदस्यों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है। ऐसे अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।