फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhu cbse government schools best in five years bishop cotton school

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान

Tue, 28 Jul 2026 02:16 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 02:16 PM IST
सार

बिशप कॉटन स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले पांच वर्षों में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित होंगे। उन्होंने बताया कि 156 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा गया है और सरकारी स्कूलों में 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ा है। शिक्षा सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
cm sukhu cbse government schools best in five years bishop cotton school
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

शिमला स्थित बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू की है और अब तक 156 सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और सरकारी स्कूलों में 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने बिशप कॉटन स्कूल को उत्कृष्ट शिक्षा, नेतृत्व, अनुशासन और चरित्र निर्माण का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस संस्थान ने वर्षों से देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रतिभाशाली व्यक्तित्व तैयार किए हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल सफलता प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि ऐसे जिम्मेदार नागरिक बनें जो समाज, प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन, सेवा और दृढ़ संकल्प जैसे मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और यही गुण एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने दावा किया कि असर (ASER) रिपोर्ट में हिमाचल के विद्यार्थियों ने देश में सर्वश्रेष्ठ पढ़ने की क्षमता का प्रदर्शन किया है। वहीं, परख मूल्यांकन और शिक्षा मंत्रालय के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में भी प्रदेश ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय के संस्थापक बिशप जॉर्ज एडवर्ड लिंच कॉटन की स्मृति में बने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और विद्यालय का ध्वज फहराया। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों के माउंटेनियरिंग अभियान-2026 को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 28 जुलाई से 8 अगस्त तक लेह-लद्दाख स्थित माउंट यालुंग नोंग (6,090 मीटर) तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed