फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur alleges paper leak probe stopped by sukhu government

Himachal Politics: पेपर लीक और भर्ती मामलों पर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, जांच रोकने के लगाए आरोप

Tue, 28 Jul 2026 02:20 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 02:20 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस भर्ती, प्री-नर्सरी शिक्षक भर्ती और आउटसोर्स नियुक्तियों से जुड़े मामलों में जवाब दे। साथ ही दावा किया कि उनकी सरकार ने 2022 के पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में त्वरित कार्रवाई की थी, जबकि वर्तमान सरकार जांच आगे नहीं बढ़ा रही।

विज्ञापन
jairam thakur alleges paper leak probe stopped by sukhu government
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर भर्ती प्रक्रियाओं और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर तीखा हमला बोला है। शिमला से जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पेपर लीक मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय जांच को आगे नहीं बढ़ा रही है और युवाओं को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार में पेपर लीक नहीं हुए, जबकि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसने कितनी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की हैं। उन्होंने प्री-नर्सरी शिक्षक भर्ती और स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स भर्ती प्रक्रियाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगे, जिसके कारण कई प्रक्रियाएं प्रभावित हुईं।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने सामूहिक नकल (मास चीटिंग) और पेपर खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए। उनके अनुसार, पुलिस की कार्रवाई में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और नकदी भी बरामद हुई, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि 2022 की पुलिस भर्ती में पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया, परीक्षा रद्द की गई और मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई। उन्होंने दावा किया कि बाद में सीबीआई ने अपनी जांच पूरी कर कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की, लेकिन वर्तमान सरकार ने उस रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं की।

जयराम ठाकुर ने राज्य में सरकारी नौकरियों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में स्थायी कर्मचारियों की संख्या अधिक थी, जबकि वर्तमान सरकार के दौरान इसमें कमी आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्थायी नौकरियां देने में विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed