फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Orange alert for heavy rain in five districts; know imd forecast

Himachal Weather: हिमाचल के पांच जिलों में तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल

Tue, 28 Jul 2026 04:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 04:02 PM IST
सार

भारी बारिश से चंबा, शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, कुल्लू और अन्य क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं।  माैसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में अलग-अलग दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जताया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Orange alert for heavy rain in five districts; know imd forecast
शिमला में भारी बारिश से गिरे पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून की बारिश तबाही मचा रही है। भारी बारिश से चंबा, शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, कुल्लू और अन्य क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। चंबा में 12 से अधिक वाहन मलबे में दब गए। कई घरों में भी मलबा घुस गया। माैसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में अलग-अलग दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जताया है। शिमला में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

28 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान इन इलाकों में बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सक्रिय मानसून और अनुकूल मौसमी स्थितियों के कारण 28 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान राज्य के निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों और उनसे सटे मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में और ऊंचे पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की बहुत संभावना है। 28 से 30 जुलाई के दौरान राज्य के निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों और उनसे सटे मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की बहुत संभावना है।  वहीं, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

किस जिले में कब भारी बारिश का अलर्ट
28 जुलाई को कांगड़ा व मंडी जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा, कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जुलाई को सिरमौर में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी जिले के लिए येलो अलर्ट है। इसी तरह 30 जुलाई के लिए बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 31 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में येलो अलर्ट है। 1 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला के लिए येलो अलर्ट है।

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दाैरान चंबा जोत में 137.8, श्री नयना देवी 118.0, मुरारी देवी  83.0, घमरूर 58.2, शिमला  58.2, ब्राह्मणी 54.6, जोगिंद्रनगर 52.0, मालरांव बिलासपुर 47.0, ओलिंडा 44.0, हमीरपुर 43.0, आरएल बीबीएमबी 42.4, ऊना 45.2, नगरोटा सूरियां 42.2 व सैंज में 33.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed