सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Cabinet Reshuffle Imminent; CM Sukhu Consults with National President Mallikarjun Kharge

Himachal: मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द, खाली पद भी भरेंगे; सीएम सुक्खू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से की मंत्रणा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बेंगलुरु से लौटने के बाद इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंत्रणा की। 

Himachal: Cabinet Reshuffle Imminent; CM Sukhu Consults with National President Mallikarjun Kharge
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की भेंट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द होगा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री के खाली चल रहे पद को भी जल्दी भरा जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बेंगलुरु से लौटने के बाद इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंत्रणा की। सीएम सुक्खू ने कांग्रेस संगठन और सरकार के कामकाज सहित विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं, चल रहे विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।

Trending Videos

बैठक के दौरान प्रदेश के विभिन्न मसलों पर मंत्रियों के साथ हुई चर्चाओं और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान कहा गया कि प्रदेश में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधि पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में चुनकर आए हैं, जो संगठन की जमीनी मजबूती को दर्शाता है। इस दौरान सीएम ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अभी से संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियां शुरू करने पर जोर दिया, जिससे पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सके। राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स पर पंजाब के मुख्यमंत्री से बात

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सीमाई क्षेत्रों में कथित खालसा टैक्स लिए जाने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है। राजस्व जगत सिंह नेगी ने कहा कि सीएम सुक्खू ने पंजाब सरकार से इस बारे में उचित कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने फोन पर बात की है। नेगी ने कहा कि वह इसकी आलोचना करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed