सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: CM Sukhu said it will take time for the new transfer policy to come, the old one will continue

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- नई ट्रांसफर नीति आने में लगेगा समय, पुरानी रहेगी जारी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में नई ट्रांसफर नीति आने में अभी समय लगेगा। तब तक पुरानी नीति जारी रहेगी। 

Himachal: CM Sukhu said it will take time for the new transfer policy to come, the old one will continue
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में नई ट्रांसफर नीति आने में अभी समय लगेगा। तब तक पुरानी नीति जारी रहेगी। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर को लेकर भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार ने सवाल किया था। विधायक ने ट्रांसफर करने के मापदंड मानक, नियम और म्युच्वल ट्रांसफर के संबंध में प्रश्न पूछा था। विधायक ने आरोप लगाया कि मंत्री विकास कार्यों के बजाय तबादलों में उलझे रहते हैं। इस कारण विभागों में भी कामकाज प्रभावित होता है। कुछ समय बाद अधिकारी या कर्मचारी को बदल दिया जाता है। इस कारण कई योजनाएं प्रभावित होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों के बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाने का नियम है। मोबाइल एप से भी हाजिरी लगती है, जो 50 मीटर के हवाई दूरी पर एक्टिव हो जाता है। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी से यह एरियल डिस्टेंस स्कैंडल प्वाइंट बनता है। सरकार इसके लिए नियम बदल रही है। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सवाल पूछा कि कौन अधिकारी बायोमीट्रिक में हाजिरी नहीं लगाते और बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं।

Trending Videos

प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के 11,716 पद रिक्त : रोहित
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के 11,716 और गैर-शिक्षकों के 6328 पद रिक्त हैं। वर्तमान में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का औसत छात्र शिक्षक अनुपात 12, 7, 8 और 11 है। इन श्रेणियों में प्रत्येक 12. 7. 8 और 11 बच्चों के लिए एक अध्यापक उपलब्ध है। विधायक सुधीर शर्मा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों के पदों के युक्तिकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है। युक्तिकरण के अनुसार रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है। सरकार की ओर से कुल 42 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने का निर्णय लिया गया है। इनमें से 11 विद्यालयों का निर्माण कार्य जारी है। वर्तमान में कार्यशील सरकारी विद्यालयों को भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। प्रदेश के 130 स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया है। इन स्कूलों में शिक्षकों के पदों को चरणबद्ध तरीके से राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। इन स्कूलों में एक विशेष स्कीम के तहत 400 अंग्रेजी भाषा अध्यापक, 400 गणित विषय अध्यापक, 150 संस्कृत विषय अध्यापक, 150 शारीरिक शिक्षा अध्यापक, 150 संगीत अध्यापक एवं 150 कला अध्यापकों को भरने का नीतिगत निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed