फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress members to march to Delhi again on Constitution Day; rallies to reach the capital via seven

सियासत: संविधान दिवस पर हिमाचल के कांग्रेसी फिर करेंगे दिल्ली कूच, सात मार्गों से दिल्ली पहुंचेंगी यात्राएं

Wed, 14 Oct 2026 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 09:03 PM IST
सार

कांग्रेस ने संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि संविधान दिवस पर देशभर से यात्राएं दिल्ली पहुंचेंगी।

विज्ञापन
Himachal Congress members to march to Delhi again on Constitution Day; rallies to reach the capital via seven
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 संविधान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता भी दिल्ली जाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 25 और 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचने वाली यात्राओं में प्रदेश के कांग्रेसियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस ने संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि संविधान दिवस पर देशभर से यात्राएं दिल्ली पहुंचेंगी। इनके लिए सहारनपुर, जयपुर, अलीगढ़, मेरठ, देहरादून, चंडीगढ़ और ग्वालियर समेत सात मार्ग निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Trending Videos

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश में 25 अक्तूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाएगी। इसके तहत जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर चौपालें आयोजित की जाएंगी। पार्टी मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे को उठाएगी। विनय कुमार के अनुसार, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से इंडिया गठबंधन की रैली भी आयोजित की जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने इसमें देशभर से नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बूथ पर मतदाता सूचियों का होगा सत्यापन
कांग्रेस 4 से 10 नवंबर तक मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाएगी। इसमें बूथ स्तर के अभिकर्ता और स्थानीय कार्यकर्ता ‘वोट रक्षक’ के रूप में काम करेंगे। वे ऐसे नागरिकों की पहचान करेंगे, जिनके नाम कथित तौर पर मनमाने तरीके से या गड़बड़ी के कारण मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं। विनय कुमार ने कहा कि संबंधित बूथ स्तर के अभिकर्ताओं को सत्यापित और हस्ताक्षरित नाम विलोपन रिकॉर्ड तथा मतदाता संबंधी दस्तावेज अपने संबंधित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालयों में जमा करवाने होंगे। पार्टी का उद्देश्य मतदाता सूचियों से जुड़े मामलों की जानकारी जुटाना और लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन

दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की रैली एक को
12 से 30 नवंबर तक प्रदेश के गांवों में चौपालें आयोजित की जाएंगी। इनमें लोगों को उनके मताधिकार और मतदान से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस इन बैठकों में भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाकर अपना पक्ष रखेगी। पार्टी नेतृत्व ने जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को अभियान के दौरान व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विनय कुमार ने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर से लोगों और पार्टी नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि रैली के माध्यम से संस्थागत कब्जे के खिलाफ एकजुट आवाज उठाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed