सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Day: Employees hope to get dearness allowance, CM Sukhu may make the announcement

हिमाचल दिवस: कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलने की आस, सीएम सुक्खू कर सकते हैं घोषणा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्मचारियों और और पेंशनरों को मुख्यमंत्री से डीए की आस है। इनका 13 फीसदी महंगाई भत्ता लंबित है। 

Himachal Day: Employees hope to get dearness allowance, CM Sukhu may make the announcement
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किन्नौर के रिकांगपिओ में बुधवार को होने वाले राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह से कर्मचारी मुख्यमंत्री से बड़ी आस लगाए हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कर्मचारियों और और पेंशनरों को मुख्यमंत्री से डीए की आस है। इनका 13 फीसदी महंगाई भत्ता लंबित है। मुख्यमंत्री ने बजट में कर्मचारियों के लिए घोषणा कर रखी है। बजट में दिहाड़ी को बढ़ाकर 450 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।

Trending Videos

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 13,750 रुपये की घोषणा की गई है। हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री दिहाड़ी को बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही 1-1-2016 से 31 दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बकाया ग्रेच्युटी व लीव इन कैशमेंट का भुगतान, स्टडी लीव पर जाने वाले कर्मचारियों को 100 फीसदी वेतन दिए जाने का घोषणा कर सकते हैं। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को कुछ न कुछ जरूर देंगे। हिमाचल का कर्मचारी वर्ग और पेंशनर आस लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल दिवस आज, 15 हस्तियां होंगी सम्मानित
 हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को किन्नौर जिले के रिकांगपिओ स्थित मिनी स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूर्वाह्न 11 बजे तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारंभ करेंगे। हिमाचल दिवस पर जहां जिले के लोगों को पर्यटन सहित अन्य योजनाओं की घोषणाओं की उम्मीद है, वहीं, प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ते की आस लगाए हैं। समारोह के दौरान अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाणा के प्राचार्य डाॅ. बृज शर्मा, पद्मश्री प्रेम लाल गौतम, डॉ.ओपी शर्मा और बिलासपुर के मोरसिंघी से हैंडबाल कोच स्नेहलता काे हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सिविल सर्विस अवाॅर्ड श्रेणी में जिला प्रशासन मंडी (उपायुक्त अपूर्व देवगन), डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग और एसडीएम बल्ह (मंडी) स्मृतिका नेगी को सम्मान दिया जाएगा। प्रेरणा स्रोत सम्मान श्रेणी में जिला शिमला की चारू शर्मा और जिला किन्नौर की कुमारी छोंजिन अंगमो का चयन किया गया है। विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचल से संबंध रखने वाली खिलाड़ी रितु नेगी (सिरमौर), साक्षी शर्मा (सिरमौर), पुष्पा (सिरमौर), भावना देवी (मंडी) और चंपा ठाकुर (चंबा) को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

 

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को किन्नौर जिले के कल्पा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि समयबद्ध काम पूरा किया जा सके।  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल भवन के लिए लोक निर्माण विभाग को 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी। उन्होंने डे-बोर्डिंग स्कूल के परिसर में ही बालिका आश्रम के लिए चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण के लिए भी दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को डे-बोर्डिंग स्कूल व खेल छात्रावास के निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा करने को कहा।  इससे पूर्व, रिकांगपिओ विश्राम गृह में किन्नौर जिला पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की और सैनिक विश्राम गृह के लिए निधि प्रदान करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की मांग पर सैनिक विश्राम गृह भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ और कल्पा विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनीं और स्थानीय प्रशासन को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed