{"_id":"69e60f8cc712f622220611cc","slug":"shimla-news-police-action-in-dhalli-and-theog-five-accused-apprehended-with-13-28-grams-of-chitta-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली और ठियोग में पुलिस की कार्रवाई, 13.28 ग्राम चिट्टे के साथ पांच आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली और ठियोग में पुलिस की कार्रवाई, 13.28 ग्राम चिट्टे के साथ पांच आरोपी धरे
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
शिमला पुलिस ने ढली और ठियोग में पांच आरोपियों से करीब 13.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर...
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
जिला पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई करते हुए ढली और ठियोग में पांच आरोपियों से करीब 13.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों मे एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहला मामला ढली थाना क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस की टीम सूचना के आधार पर एक निजी होटल में पहुंची।
Trending Videos
होटल प्रबंधन की मौजूदगी में पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे में दो लोग मौजूद पाए गए। उनकी पहचान शकील बख्शिंता निवासी कोटखाई और प्रदीप कुमार निवासी भट्ठाकुफर, तहसील एवं जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस को कमरे से एक कैरी बैग मिला जिसकी तलाशी करने पर 4.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि दोनों आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा मामला ठियोग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामने आया है। 19 अप्रैल को थाना ठियोग पुलिस की टीम बाईपास, ठियोग के पास नाका ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि फागू की ओर से एक वाहन ठियोग बाईपास की ओर आ रहा है। इसमें तीन व्यक्ति सवार हैं और इनके पास चिट्टा हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका। शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान करीब 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान पवन निवासी वीपीओ चिढाना, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा, नितिश पांडे निवासी जगतपुर, एसएएस नगर मोहाली पंजाब और रितिक सूरजभान निवासी गांव शलाना, डाकघर व तहसील खरखौदा, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी के मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कई बड़े अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। बैकवर्ड लिंकेज में कई बड़े सप्लायर भी पकड़े गए हैं।